शाजापुर: मक्सी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे पिता-पुत्र, पुत्र की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में किया उपचार
शुक्रवार मक्सी रेलवे स्टेशन पर चलती मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से पिता-पुत्र घायल हो गए। पुत्र को गंभीर चोट आई है। शुक्रवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे के शिकार पिता पुत्र झांसी से इंदौर जा रहे थे। मक्सी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकी तो वह पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरे। वह पानी लेकर ट्रेन में सवार हो रहे थे, तभी हादसा हो गया।