शाजापुर: शाजापुर में कृषि मंडी के बाहर से ट्रैक्टर चोरी की वारदात से नाराज लोगों ने कोतवाली थाने पहुंचकर जताई नाराजगी
शाजापुर कोतवाली थाने पर शुक्रवार को ग्राम सिलेपुर के कुछ लोगों ने पहुंचकर नाराजगी जताई। लोगों ने थाने के बाहर हंगामा भी किया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को शाजापुर कृषि उपज मंडी के बाहर से ग्राम सिलेपुर निवासी दिनेश मेवाड़ा को ट्रैक्टर चोरी हो गया था। दिनेश मेवाड़ा ने ट्रैक्टर चोरी की शिकायत कोतवाली थाने पर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।