इटावा: कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक
Etawah, Etawah | Feb 27, 2024 आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने समस्त उद्यमियों से कहा उद्योग से संबंधित समस्याओं को लिखित में दिया जाए। जिससे निस्तारण हेतु किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। उपायुक्त को निर्देशित करते हुए कहा बैंक से समन्वय बनाकर समस्या का समाधान कराये।