गोपालगंज: गोपालगंज समाहरणालय में विकास समन्वय समिति की बैठक, 45 हेल्थ सेंटर शुरू नहीं होने पर डीएम सख्त
गोपालगंज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक शनिवार को दोपहर 2:30 बजे हुई। समीक्षा में खुलासा हुआ कि मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए 45 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। पंचायत सरकार भवनो