डुमरा: राजस्व मंत्री ने की सीतामढ़ी के राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी रिची पांडेय, अपर समाहर्ता संजीव कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।