गरौठा: गुरसरांय में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के चलते एक घंटे बिजली गुल, आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग
झांसी के गुरसरांय विद्युत उपकेंद्र पर बड़े पावर ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को नगर की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे तक बाधित रही। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।