हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने पीजी हॉस्टलों पर की कार्रवाई, हॉस्टल संचालकों में मचा हड़कंप, SP के निर्देशन में हुई कार्रवाई
जिले में पीजी हॉस्टलों में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच मंगलवार देर रात्रि को जंक्शन पुलिस ने पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के सुपरविजन में विभिन्न पीजी हॉस्टलों की सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम के पहुंचते ही कई पीजी हॉस्टलों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पुलिस ने हॉस्टलों में रह रहे युवक-युवतियों का सत्यापन भी किया ।