कोंडागांव: चिलपुटी- जूनापानी के बीच जंगल में आगजनी की घटना, फड़मुंशी की तत्परता ने तेंदूपत्ता को बड़ा नुकसान होने से बचाया
कोंडागांव जिले के चिलपुटी और जुनापानी के बीच आज शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेज गर्मी के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चपोडा संग्रहण के लालच में आग लगा दी गई थी। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के जंगल और तेंदूपत्ता क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया। घटना को देखकर तेंदूपत्ता फड़ के मुंशी चिलपुटी निवासी दिनुराम कोर्राम और रुपेश सोरी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ...