बेगूसराय: हेमरा में महिला स्वास्थ्य कर्मी से बदमाशों ने घर की दहलीज से की ₹3 लाख की छिनतई, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बढ़ते अपराध की घटना से बेगूसराय एक बार फिर कराह उठी है. अपराध के इस कड़ी में एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला स्वास्थ्य कर्मी से दिन दहाड़े घर की दहलीज से रुपए से भरे पर्स छीन कर फरार हो गया. मंगलवार की शाम में हुए घटना को लेकर मोहल्ले वाले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां चिंतित हैं वहीं दूसरी तरफ दहशत व्याप्त है.