राठ: राठ कस्बे के सरसई रोड पर पुरानी रंजिश के चलते हुआ खूनी संघर्ष, दबंगों पर रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
Rath, Hamirpur | May 4, 2026 राठ कस्बा क्षेत्र के सरसई रोड पर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास पुरानी रंजिश के चलते पहले से घात लगा कर बैठे चार दबंग व्यक्तियों ने बड़ा गाँव से कस्बा राठ आ रहे तीन लोगों को रास्ते में रोक कर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से उन पर हमला करते हुए उनकी बेरहमी से पिटाई कर तीनों लोगों को घायल कर दिया।