कुरावली: ग्राम दिवरई में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन
कुरावली क्षेत्र के ग्राम दिवरई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा प्रसंग का भावपूर्ण संगीतमय वर्णन किया गया। कथावाचक शास्त्री रजनेश चैतन्य ने पूतना वध, त्रिणावर्त संहार और अन्य बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।