मेरठ: कंकरखेडा में शादी समारोह में शगुन का बैग चोरी, CCTV में कैद हुआ 200 लिफाफे और दुल्हन का ज्वैलरी बॉक्स लेकर भागने वाला
Meerut, Meerut | Jan 28, 2025 मेरठ में विवाह मंडप में चल रहे शादी समारोह में रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। इसका CCTV भी सामने आया है। इसमें स्टाफ की यूनिफॉर्म में एक लड़का बैग चुराते हुए जाता दिख रहा है। स्टाफ का था या नहीं। इसकी जांच पुलिस कर रही है। पीड़ित पिता ने कंकरखेड़ा थाने में पुलिस से मामले की शिकायत की है।