मेरठ: लिसाड़ीगेट में गोकशी की शिकायत करने वाली महिला पर जानलेवा हमला, बचाने आई भतीजी से की छेड़छाड़
Meerut, Meerut | Jan 28, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में एक महिला की पुलिस में शिकायत करना उसे महंगा पड़ गया। महिला ने अपने देवर द्वारा घर में की जा रही गोकशी की शिकायत पुलिस से की थी। जेल से छूटने के बाद आरोपी देवर ने न केवल भाभी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, बल्कि मां को बचाने आई भतीजी के साथ छेड़छाड़ भी की।