मेरठ: मवाना शुगर मिल में गन्ना चोरी का विरोध करने पर युवक पर लोहे की रॉड से किया गया हमला, युवक हुआ घायल
Meerut, Meerut | Jan 28, 2025 मवाना शुगर मिल पर गन्ना चोरी का विरोध करना एक युवक को उसे वक्त भारी पड़ गया जब एक चौकीदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया जहां पीड़ित युवक ने थाना पुलिस से शिकायत की जहां पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर पल्ला झाड़ लिया इसी से नाराज पीड़ित ने SSP से इंसाफ की गुहार लगाई है