इन दिनों वन विभाग के आदेश से नगर निगम के द्वारा शहर में पेड़ों की छटाई के क्रम में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे एवं उनके तार टूट गए हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि गुरूद्वारा चौक पर पेड़ों की छटाई के क्रम में टूटकर लटका एक सीसीटीवी कैमरा गायब हो गया है। इसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से पता लगाने में जुटी है।