मड़ियाहू: सेहरा गांव में युवक ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान, नशे की लत की आशंका
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में बुधवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पवन सिंह पुत्र दिवाकर सिंह के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आपको बता दें कि पवन सिंह ने अपने घर के पास स्थित नीम के पेड़ से बिजली के केबल तार के सहारे फांसी लगा ली।