मंझनपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिवस व कार्यकाल उत्सव, ओसा स्थित वृद्धाश्रम में किया गया फल वितरण
कौशाम्बी जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का जन्मदिवस और दो वर्षीय कार्यकाल सोमवार को लगभग 1 बजे कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर चले कार्यक्रमों में उन्होंने मां शीतला माता के दर्शन किए, सायरा सर्किट हाउस में रोजगार सेवकों के आयोजन में प्रतिभाग किया और ओसा वृद्धाश्रम में फल व अंगवस्त्र वितरित किए।