यह मोहतर्मा विगत 6 वर्ष से अटरु कस्बे की पंचायत समिति में प्रधान की कुर्सी पर आसीन रही, तो इनके यह साहब भी इसी कार्यकाल में पटना ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर विराजमान रहे। अब यह वापस से अटरु पंचायत समिति से वार्ड नंबर 15 से चुनाव लड़ कर प्रधान की कुर्सी से चिपकने की तैयारी कर रहे हैं।। इनका-इनकी प्रधानी के दौरान रूपयों की लेन-देन का लेटर भी वायरल हुआ था लेकिन तब यह कांग्रेस में थे। अब यह हाथी पर सवार हो चुके हैं। जिस पार्टी ने इनको प्रधान बनाया था वह पार्टी अब यह छोड़ चुके हैं तो इनके कार्यकाल के दौरान पंचायत समिति क्षेत्र में क्या-क्या कार्य हुए, यह तो आमजन को जानने का अधिकार है ही,, तो क्षेत्र में जब यह आपके हाथ जोड़ने आयें तो आप भी इनसे हाथ जोड़कर पूंछीयेगा कि.....कांग्रेस पार्टी क्यों छोड़ी और पांच वर्ष में कौन-कौन से कार्य का सेहरा आपके सिर बन्धा है.....?
प्रधान वन्दना रामेश्वर नागर #बारां #पंचायतराजचुनाव
Baran, Baran | Oct 21, 2026