गुण्डरदेही: ग्राम बोदल में मनरेगा के तहत बनी पचरी पहली बारिश में दो भागों में बंट गई, ग्रामीणों में नाराज़गी
गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम बोदल में नवनिर्मित तालाब की पचरी उद्घाटन से पहले ही टूट गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बनी यह पचरी पहली बारिश में ही दो भागों में बंट गई। ग्रामीणों ने इसे भ्रष्टाचार और तकनीकी लापरवाही का परिणाम बताया है। आरोप है कि पचरी निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और उस जगह पचरी बनाने से बार-बार मना किया गया था।ग्राम पंचायत सरपंच चित्रलेखा अविनाश गंजीर ने कहा कि पचरी निर्माण में दरारें कैसे आईं, यह वे नहीं बता सकतीं, लेकिन इसे तोड़कर सुधार कार्य किया जाएगा।