भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, अशोकनगर द्वारा स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में दो दिवसीय ‘आरसेटी बाजार’ का आयोजन किया गया। मेले में एनआरएलएम विभाग के अधिकारीगण, आरसेटी निदेशक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। महिला समूह सदस्य एवं प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।