हमीरगढ़। उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम ओज्याडा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओज्याडा का लगभग 46 वर्ष पुराना खेल मैदान निजी कंपनी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को लीज पर दे दिया गया है।यह खेल मैदान वर्षों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद,शारीरिक अभ्यास और विभिन्न गतिविधियों के लिए उपयोग में लिया जा रहा हैं।