गुना नगर: छीकारी गांव में चार बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भागी 40 वर्षीय महिला की खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के छीकारी गांव में 22 जनवरी को 4 बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भागी महिला की 30 जनवरी को छीकारी गांव के ही खेत में लाश मिली है, फतेहगढ़ थाना पुलिस ने मृतक महिला का 31 जनवरी को जिला अस्पताल में शव परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है