ललितपुर: थनवारा के गनगौरा गोदाम पर गेहूं खरीद में ₹55 लाख के घोटाले का हुआ खुलासा, समिति सचिव पर सदर कोतवाली में मामला दर्ज
ललितपुर के थनवारा की गनगौरा गोदाम में किसानों से गेहूं की खरीद में करीब 55 लाख रुपया घोटाले का खुलासा हुआ है,उक्त मामले में बताया गया 73 किसानों से कुल 5719 कुंतल गेहूं खरीदी गई है, उक्त मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की गई तो शेष 2070 कुंतल गेहूं उपलब्ध नहीं मिली और सचिव को नोटिस दिया गया और अब उक्त मामले में सचिव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।