पेण्ड्रा: कोटमी-भाड़ी सोननदी मोड़ पर पुलिया तोड़कर पलटा स्टोन डस्ट से भरा वाहन, बड़ा हादसा टला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। एक बार फिर बेकाबू ट्रेलर हादसे का कारण बना, जहां स्टोन डस्ट से भरा ट्रेलर पुलिया का सोल्डर तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर मामूली रूप से घायल हुए हैं, जबकि बड़ी जनहानि टल गई। मामला कोटमी-भाड़ी के सोननदी मोड़ का है, जहां सोमवार तड़के स्टोन डस्ट से भरा ट्रेलर बेकाबू हो गया।