उधवा: एसआईआर को लेकर कांग्रेस के जिला प्रभारी ने उधवा प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा, बूथों का लिया जायजा
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह साहिबगंज जिला प्रभारी डॉ. मुन्नम संजय ने शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत उधवा प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने बीएलओ से मुलाकात कर एसआईआर प्रक्रिया,मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा उससे संबंधित कार्यो की।