दुधि: टेढ़ा गांव में घर में फांसी के फंदे से लटका मिला महिला का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में 55 वर्षीय एक महिला का शव उसके घर के बडेर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान टेढ़ा गांव निवासी 55 वर्षीय पनपती पत्नी हीरासाय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने घर के बडेर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।