मुरैना नगर: अटेर रोड पर दो बाइक सवारों की टक्कर, महिला और बच्ची घायल, अस्पताल में भर्ती
पोरसा थाना क्षेत्र के अटेर रोड पर दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला और उसकी मासूम बच्ची दोनों घायल हो गई, जिनको जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को भर्ती कर दिया है। बताया जाता है की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरैना की तरफ आ रहे थे, तभी हादसा हो गया।