अंबाह: आधार से लोन का झांसा: गुमानसिंह का पुरा और बाग का पुरा की महिलाओं से लाखों की ठगी!
Ambah, Morena | May 14, 2026 आधार कार्ड से लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी! अंबाह थाना क्षेत्र के गुमान सिंह का पुरा और बाग का पुरा गांव की चार महिलाओं ने कुछ युवकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने 50 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज लिए। बाद में पता चला कि उनके नाम पर पर्सनल लोन निकालकर रकम हड़प ली गई।