समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार 3 बजे डीएम श्री नवीन ने संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया। यह अभियान नीति आयोग, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन की संयुक्त पहल के तहत आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य आकांक्षी जिलों और प्रखंडों में विकास लक्ष्यों की पूर्ति और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना है।