कलेर: फतेहपुर संडा: नाली विवाद में भैसुर ने महिला को पीटा, अस्पताल में भर्ती
Kaler, Arwal | May 13, 2026 अरवल जिले के फतेहपुर संडा गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मुन्ना यादव की पत्नी पर उनके बड़े भैसुर ने घर की नाली बहाने को लेकर जमकर मारपीट की। गुस्से में लाठियों से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और अधमरी अवस्था में सड़क पर पड़ी रहीं। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया और सदर अस्पताल पहुंचाया।