बागपत: भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी पहुंचे बागपत, पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
Baghpat, Bagpat | Apr 28, 2025 सोमवार को करीब साढे दस बजे भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी बागपत पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़ी निंदा करते है। उन्होंने भारत सरकार से एक्शन लेने की भी मांग की है। उनका कहना है कि अगर देश के लोग देश में सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो सरकार पर सवाल उठना लाजमी है।