गुना नगर: खेजरा बाबा गांव में खेत पर काम कर रहे किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
गुना में धरनावदा थाना के कजरा बाबा गांव में करंट से किसान की मौत हो गई। 18 जून को जिला अस्पताल में मृतक किसान बनवारी सहरिया के बड़े भाई ने बताया, रात में खेत पर काम कर रहे बनवारी को करंट लगा, 18 जून सुबह बेटी ने देखा तो दौड़कर आई, खेत पर जाकर देखा तो बनवारी पड़ा हुआ था। जिला अस्पताल लाए डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।