छतरपुर पुलिस महकमे में पदोन्नति की खुशी, अरविंद सिंह दांगी और जितेंद्र वर्मा बने DSP
छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने छतरपुर CSP अरुण कुमार सोनी को शुभकामनाएं दीं। वहीं थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत अरविंद सिंह दांगी और जितेंद्र वर्मा का पदोन्नति होकर DSP (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर चयन हुआ। पदोन्नति पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।