खगड़िया: जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटर बोर्ड की चौथे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के चौथे दिन आज प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा हॉल से निकलते हुए छात्राओं ने कहा की प्रश्न पत्र काफी आसान रहा। बता दें कि इससे पहले परीक्षा गेट पर परीक्षार्थियों को कड़ी जांच बाद इंट्री दी गई। परीक्षार्थियों की गेट मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई।