खगड़िया: लत्तीपुर की महिला पिपरा में बस पलटने के दौरान हुई जख्मी सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
भागलपुर जिले के लत्तीपुर के कंचन कुमारी का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। महेशखूंट सहरसा पथ के पिपरा चौक के निकट बस पलटने के कारण कंचन कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।