बेगूसराय: कैदियों की सुरक्षा पर सवाल, चौंकाने वाली तस्वीर आई सामने
बेगूसराय से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मामला बेगूसराय सदर अस्पताल का है, जहां मेडिकल जांच के लिए लाए गए दो कैदियों को चौकीदारों ने भगवान भरोसे छोड़ दिया। करीब एक घंटे तक हथकड़ी लगाए दोनों कैदी अस्पताल परिसर में घूमते और बैठे नजर आए,