हैदरनगर: हैदरनगर में 'नन्हा सा दिल' अभियान का शुभारंभ, पहले दिन तीन गांव में हुई निःशुल्क हृदय जांच
जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान और उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित 'नन्हा सा दिल' अभियान की शुरुआत गुरुवार सुबह 10 बजे हैदरनगर पीएचसी से हुई। अभियान का शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंजूर आलम ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह अभियान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, शिक्षा ...