बहराइच: चैतुपुरवा में खड़ी एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से लगी आग, हुई राख,मरीज को छोड़कर वापस जाते समय हुआ हादसा
जिला अस्पताल से मरीज को छोड़कर 102 एंबुलेंस को चालक ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया है। इसके बाद कर्मचारी खाना खाने लगे। इसी दौरान एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पूरी वाहन जलकर राख हो गई है। जिला अस्पताल में 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 जी 1089 है। इस एंबुलेंस से मरीजों को लाने और ले जाने का काम किया जाता है। सदर तहसील के चौतूपुरवा गांव के पास जल गई