तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत गुरुवार की शाम 6 बजे शिक्षक सुखनंदन साहू ने ग्राम मगरई पहुंचकर ग्रामीणजनों को एकत्र कर धार्मिक स्थल पर एक चौपाल लगाई।जिसमें लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य के साथ,मोटरसाइकिल में हेलमेट का प्रयोग करने,पालीथीन के स्थान पर कपड़े का थैला उपयोग करने स्वच्छता व शौचालय का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया।