बीना: झांसी फाटक अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से गाय हुई घायल, गौ सेवा समिति ने मौके पर किया उपचार
Bina, Sagar | Feb 15, 2024 झांसी रेलवे फाटक स्थित अंडर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से गाय घायल हो गई। गाय को घायल अवस्था में देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना गौ सेवा समिति को दी। सूचना मिलते ही मौके पर गौ सेवा समिति सदस्य पहुंच गए और घायल गाय का मौके पर ही उपचार किया। जिसके बाद घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया जिससे गाय को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।