सिंघवारा: शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई, वाजितपुर थाना कांड संख्या-44/26 का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत दर्ज वाजितपुर थाना कांड संख्या-44/26 में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त शंकर यादव (पिता–सूरत यादव, ग्राम–मीरचक, थाना–वाजितपुर) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वाजितपुर थाना पुलिस द्वारा अभियान चलाकर की गई, जिसमें फरार अभियुक्त को पकड़ने में सफलता मिली।