शिवपुरी जिले में बेरोजगारी के कारण युवाओं के पलायन को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे पूछे गए मीडिया के सवाल पर महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में उद्योग स्थापित कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कई कंपनियों को शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों में लाने की दिशा में काम चल रहा है।