कुटुंबा: अंबा में हनुमान जयंती के अवसर पर संकट मोचन मंदिर में अखंड कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अंबा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन गुरुवार को विधिवत संपन्न हो गया। औरंगाबाद रोड बस स्टैंड के समीप स्थित इस मंदिर में बुधवार सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड कीर्तन की शुरुआत की गई थी, जो लगातार 24 घंटे तक भक्ति भाव से चलता रहा।