फुलवरिया: मजिरवा कला गांव: किशोर से मारपीट मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच शुरू
फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजीरवा कला गांव में एक किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। किशोर के पिता प्रेम किशोर राम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पवन कुमार, करण कुमार, रोहित कुमार राम समेत चार युवकों को आरोपित किया है। आरोप लगाया है कि उनका पुत्र आयुष कुमार गांव में भोज खाने गया था। जहां उक्त युवकों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया।