नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ के समीप स्थित व्लू मेडिक्स मेडिकल के पास से एक बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है, इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति एरकी गांव निवासी कौशल कुमार ने बताया कि वह हॉस्पिटल मोड़ के पास व्लू मेडिक्स मेडिकल हॉल में काम करते हैं,प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी वह अपनी बाइक दुकान के समीप खड़ी कर अंदर चले गए थे, कुछ देर बाद जब बाहर लौटे