महसी: मोहर्रम त्यौहार से पहले खैरीघाट थाने की पुलिस हाई अलर्ट, गांवों में किया फ्लैग मार्च और दिए कड़े संकेत
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर खैरीघाट पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने इमामगंज, बरदहा, नकहा और भकुरहा सहित विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा ताजियादारों से संवाद कर शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।