मुरैना नगर: डोंगरपुर लोधा में ग्रीनफील्ड हाईवे प्रभावित किसानों की महापंचायत का वीडियो वायरल,4 गुना मुआवजा,10 अगस्त जेल भरो आंदोलन
मुरैना के डोगरपुर लोधा गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे से प्रभावित किसानों की महापंचायत में चार गुना मुआवजे और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठी। किसानों ने कहा कि ढाई साल से आश्वासन मिल रहे हैं,लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 10 अगस्त को मुरैना में जेल भरो किसान आंदोलन किया जाएगा।प्रशासन से मांग दोहराई।