मुरैना नगर: नेशनल हाईवे पर रेत से भरे ट्रैक्टर बेखौफ दौड़ रहे, अवैध खनन के वीडियो वायरल होने से खुली प्रशासनिक दावों की पोल
मुरैना में अवैध रेत खनन और परिवहन लगातार जारी है। चंबल नदी के घाटों से रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेखौफ नेशनल हाईवे-44 पर दौड़ रही हैं। दिन और रात के कई वीडियो सोमवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।