तानसेन: लोडेड कट्टे के साथ वारदात की नीयत से खडा युवक गिरफ्तार, मुरैना का रहने वाला है आरोपी
Tansen, Gwalior | Jun 20, 2026 हजीरा पुलिस ने आधीरात चेकिंग के दौरान एक युवक को शनिवार तडके गिरफ्तार किया है।युवक अभिषेक सिकरवार मुरैना के चिन्नौनी इलाके का रहने वाला बताया गया है जो फिलहाल यहां नजदीकी रिश्तेदारी में चार शहर का नाका क्षेत्र में रहता है।महु जमाहर पुल के पास वो किसी वारदात की नीयत से खडा था नाइट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उसे टोका, तो भागने लगा तब उसे पकड़ा गया।