टेहरोली: भसनेह में हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम भसनेह में बुधवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें महिला मक्खन को आज शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है